जंगली हाथी ने मकान की चाहर दीवारी तोड़ी, बगीचे में मचाया उत्पात
बिजनौर, जुलाई 16 -- जंगली हाथियों ने एक मकान की चाहर दीवारी तोड़ डाली तथा एक अधिकारी के आवासीय परिसर के बगीचे में जमकर उत्पात मचाया। कॉर्बेट के सीमावर्ती इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन्यजीव लगातार आबादी वाले इलाकों में आकर उत्पात मचा रहे हैं। बुधवार को करीब रात दस बजे इक्कड हाथी नई कालोनी स्थित ईई सीएमडी के बगीचे में घुस गया। हाथी ने उत्पात मचाते हुए आम खाने के लिए पेडों की टहनियां तोड़ डाली।शोर-शराबा करके बामुश्किल हाथी को वहां से भगाया। दूसरी ओर जंगली हाथियों का झुण्ड कालागढ़ स्थित आवासीय (नई) कालोनी में पहुंच गया। हाथियों ने उत्पात मचाते हुए प्राईमरी स्कूल का मुख्य गेट तोड़ दिया। इसके बाद इंटर कॉलेज के मौहल्ले में जमकर उत्पात मचाया तथा लोगों के घर में घुस गए। यशोदा देवी के आवास संख्या D-253 का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.