जंगली हाथी ने तीन घरों को किया ध्वस्त, अनाज व घरेलू सामान किए नष्ट
लातेहार, जून 30 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड की बसिया पंचायत के पिंडारकोमा गांव में सोमवार की देर रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने देवानंद गंझू, प्रयाग गंझू व हंसराज गंझू के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा घरों में रखा अनाज खा गया तथा घरेलू सामान को भी तहस-नहस कर दिया। इस घटना में पीड़ित परिवारों को हजारों रुपये की क्षति हुई है। पीड़ित परिवारों ने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर नियमानुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीण देवानंद आदि का कहना है कि हाथी के हमले से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे परिवार के समक्ष रोजमर्रा की जरूरतों का संकट उत्पन्न हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने हरसंभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.