जंगली हाथी ने आम बागान को किया तहस-नहस
रांची, जून 1 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड की जरियागढ़ पंचायत अंतर्गत मुरचकेल गांव में जंगली हाथी के उत्पात से एक किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। शुक्रवार और रविवार की शाम हाथी आम के बागान में घुस गया तथा कई पेड़ों की डालियां तोड़ते हुए बड़ी मात्रा में फलों को नष्ट कर दिया। तैयार आम जमीन पर गिरकर खराब हो गए। प्रभावित किसान ने बताया कि इस वर्ष अच्छी उपज की उम्मीद थी, लेकिन हाथी के हमले से सारी मेहनत पर पानी फिर गया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे किसानों में दहशत का माहौल है। प्राथमिक आकलन के अनुसार बागान को लगभग एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा एवं हाथियों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.