लातेहार, मार्च 12 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ वन क्षेत्र अंतर्गत मारंगलोइया पंचायत के हेबना गांव में गुरुवार की अहले सुबह जंगली हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान हेबना गांव निवासी दुलरी देवी 65 वर्ष पति गोविंद महतो के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दुलरी देवी गुरुवार की सुबह अपने खेत में किसी कार्य से घर से निकली थीं। इसी दौरान खेत के समीप पहले से मौजूद दो जंगली हाथियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हाथियों ने उन्हें कुचल दिया,जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हाथियों को गांव से दूर जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद मामले की सूचना जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.