गिरडीह, मार्च 16 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झुंड से भटके एक जंगली हाथी के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान रविवार अहले सुबह मौत हो गई। घायल व्यक्ति का हजारीबाग में इलाज चल रहा था और वहीं पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बता दें कि बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो पंचायत अंतर्गत गम्हरिया के रोशन मंडल को झुंड से भटके एक जंगली हाथी ने शनिवार दोपहर में अपनी चपेट में ले लिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बगोदर ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुंडरो मुखिया बंधन महतो ने बताया कि मामले की जानकारी हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.