चाईबासा, मार्च 27 -- चाईबासा। जंगली हाथी के पेट करने से मंझारी प्रखंड के रोलाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय सुशील बिरूवा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुशील बिरूवा अपने गांव के चार-पांच लोगों के साथ बुधवार को पत्ता तोड़ने के लिए बुनुमलता पताबुरू जंगल गए हुए थे। इस दौरान एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया।हाथी के चपेट में आने से सुशील बिरूवा की मौत हो गई। बाकी ग्रामीण वहां से जान बचा कर भागने में सफल रहे। हाथी शव को अपने सुडं से पड़कर जंगल की ओर ले जा कर छोड़ दिया। ग्रामीणो के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस गुरुवार को बुनुमलता जंगल जा कर खोजबीन करने पर शाम को शव बरामद किया गया। शुक्रवार को सुबह मंझारी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदरअस्पताल लाई। ग्रामीणों ने बताया कि सुशील बिरूवा पत्ता तोड़ने के लिए ग्रामीणों के साथ बुध...