लातेहार, जनवरी 23 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र अंतर्गत केड़ गांव में जंगली हाथी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घायल महिला की पहचान कलावती देवी (पति स्व. दिक्कदार भुईयां) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलावती देवी प्रतिदिन की तरह बकरी चराने जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान जंगल में अचानक सामने आए जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर छिपादोहर के रेंजर अजय टोप्पो के निर्देश पर प्रभारी वनपाल राम कश्यप वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.