चाईबासा, अक्टूबर 16 -- गुवा । सारंडा जंगल क्षेत्र में हाथियों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे एक जंगली दत्तेल हाथी ने राजाबेड़ा गांव निवासी बेहरा सोरेन के बैल पर हमला कर उसकी दर्दनाक मौत कर दी। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। राजाबेड़ा से सटे जोजोगुट्टू गांव के मुंडा कानूराम देवगम ने बताया कि देर रात एक विशालकाय हाथी गांव की ओर आया और खुले में बंधे एक बैल पर अचानक हमला कर दिया। हाथी ने बैल को अपने पैर से रौंदते हुए जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब शोर मचाया तो हाथी पास के जंगल की ओर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल गुवा वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और मृत बैल का निरीक्षण किया। टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.