जंगली हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- दुधवा नेशनल पार्क से सटे इलाकों में जंगली जानवरों का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। मझगईं रेंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बौधिया कला में सोमवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने किसान रामबहादुर यादव, कमलेश कुमार और हरिश्चंद यादव की करीब दो एकड़ गन्ने की फसल को रौंदकर पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो तबाही का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। मझगईं रेंज के बौधियाकलां के पीड़ित किसान रामबहादुर यादव ने रुंधे गले से बताया, शाम को खेत एकदम हरा-भरा खड़ा था। सुबह जाकर देखा तो सब खत्म हो चुका था। गन्ने की फसल में 50 हजार रुपये से ज्यादा की लागत लगी थी। बौधिया कला और आसपास के सीमावर्ती गांवों में यह कोई नई बात नहीं है। हर साल मानसून और सर्दियों के मौसम में दुधवा के जंगलों से निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.