लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- बौधिया कलां गांव के पास पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर कई किसानों की गन्ना व केले की फसल रौंदकर तथा चबाकर नष्ट कर दी। इससे किसानों को तगड़ी चपत लगी है। हाथियों के बार-बार हो रहे इस उपद्रव से परेशान किसानों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। मझगईं रेंज के बौधिया कलां गांव के खेतों में मंगलवार रात दुधवा पार्क के जंगल से निकले हाथी किसानों के खेतों में पहुंच गए। हाथियों ने अशोक, राजू, मोहन जायसवाल और सोबरन की दो-दो बीघा गन्ने की फसल चबाकर व रौंदकर नष्ट कर डाली। इसके अलावा दीनबंधु की तीन बीघे, रामसिंह की चार बीघे, हेमेंद्र की तीन बीघे, नरेंद्र की चार बीघा गन्ने की तथा हरद्वारी की दो बीघा केले की फसल को जंगली हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने मन्नू सिंह की एक बीघा लाही, दयाराम की चार बीघा गन्ना, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.