बिजनौर, मई 1 -- कादराबाद/अफजलगढ़। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथी गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। वहीं, गुलदार पालतू पशुओं पर हमला करके नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार रात इस्लामनगर ग्राम पंचायत के गांव जामुनवाला के खेतों में घुसकर हाथियों ने गन्ने की फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। रजनीश, सूरज, दीपक, सोनू, विक्की तथा प्रदीप सहित पीड़ित किसानों ने कहा कि कॉर्बेट के सीमावर्ती किसान जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। हाथियों ने किसानों की कई बीघा गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। बताया कि जंगली जानवरों से रखवाली के लिए किसानों को पूरी-पूरी रात खेत पर जागकर गुजारनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- पहाड़ में बाघ और गुलदार, मैदान में हाथियों की दहशत उधर, गुलदार और बाघ की लगातार मौजूदगी के चलते हर समय हमले का खतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.