लोहरदगा, नवम्बर 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा, लातेहार और रांची जिले के सीमाना क्षेत्र के चान्हो थाना क्षेत्र के होन्हे लुरंगी गांव में शनिवार देर रात जंगली हाथियों ने खलिहान में अकला मुंडा के 35 वर्षीय पुत्र छोटन मुंडा को कुचलकर मार डाला। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 75 को कुड़ू थानाक्षेत्र के कोकर के नजदीक शव के साथ लगभग चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर लगभग चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बताया जाता है कि शनिवार रात छोटन मुंडा अपने खलिहान में था, तभी रात लगभग 11 बजे लगभग डेढ़ दर्जन हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया। खलिहान में सोए छोटन मुंडा पर हमला कर उसे बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह कुड़ू थाना क्षेत्र के कोकर के समीप शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.