पलामू, मार्च 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव में सोमवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने दो घरों को ध्वस्त कर दिया वही करीब छह एकड़ भूमि में लगे गेहूं और चन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया है| वन समिति अध्यक्ष झरी सिंह और पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे रंका वन क्षेत्र से 15 हाथियों का झुंड गांव के पुराना टोला में पहुंचा खेलावन भुइयां और राजू भुइयां के घरों को नुकसान पहुंचाते हुए घर में रखा अनाज भी नष्ट कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बावजूद हाथियों का झुंड गांव में ही डटा रहा और जगन्नाथ सिंह, भोला सिंह, गुलाबचंद सिंह और रामचंद्र सिंह के खेतों में लगी करीब पांच एकड़ फसल को रौंद दिया। इसके बाद हाथियों का झुंड यादव टोला पहुंचकर ललन भुइयां, लालो भुइयां और फुलेश्वर भुइयां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.