हजारीबाग, अगस्त 23 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। गैड़ा पंचायत में गुरुवार की रात हाथियों के झुंड ने दर्जनों किसानों के खेतों में लगी धान, मक्का, उड़द, केला, साग-सब्जी समेत अन्य फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के उत्पात से किसानों में मायूसी और चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि काफी मेहनत और पूंजी लगाकर तैयार की गई फसलों को हाथियों के झुंड ने कुछ ही देर में रौंद दिया। हाथियों का झुंड लगातार अलग-अलग गांवों में पहुंच रहा है, जिससे खेती पर निर्भर परिवारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। झुंड में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों के साथ होने के कारण हाथियों के आक्रामक होने की आशंका अधिक रहती है। रात के समय गांवों और खेतों के आसपास...