कोडरमा, मई 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत कानीकेंद्र गांव में मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथियों के झुंड ने गांव निवासी विकास प्रसाद यादव की गौशाला को निशाना बनाया। हाथियों ने गौशाला की दीवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। दीवार गिरने से उसका मलबा अंदर बंधे पशुओं पर जा गिरा, जिससे एक बकरी की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। पीड़ित विकास प्रसाद यादव ने बताया कि हाथियों के उत्पात से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से घटनास्थल की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- हाथियों के उपद्रव से गौशाला प्रबंधन को हो रहा है नुकसान इधर, क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार बढ...