पलामू, मार्च 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव में सोमवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने करसो गांव के पुराना टोला और यादव टोला में एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा करीब छह एकड़ में लगी गेहूं और चना की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।वन समिति अध्यक्ष झरी सिंह और पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव ने बताया कि रात लगभग 11 बजे रंका वन क्षेत्र से 15 हाथियों का झुंड गांव के पुराना टोला में पहुंचा यहां खेलावन भुइयां और राजू भुइयां के घर को नुकसान पहुंचाते हुए घर में रखा अनाज भी नष्ट कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बावजूद हाथियों का झुंड गांव में ही डटा रहा और जगन्नाथ सिंह, भोला सिंह, गुलाबचंद सिंह और रामचंद्र सिंह के खेतों में लगी लगभग पांच एकड़ फसल को रौंद दिया। इसके बाद झुंड यादव टोला की ओर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.