चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड के कोलपोटका पंचायत के विपलकुदर में बीते रात जंगली हाथियों ने जम कर आतंक मचाया। जानकारी के अनुसार बीते रात लगभग 8 बजे आधा दर्जन जंगली हाथियों का झुंड विपल कुदर गांव में घुस गया। और गांव जम कर आतंक मचाया। हाथियो ने इस दौरान बिपिलकुदर गांव में आनंद गोप का घर तोडा साथ ही गांव में तीन लोगों के खेत में लगे फसल भी नष्ट कर दिया। इसके बाद झुंड धानापाली गाँव की ओर चला गया। जहां हाथियो ने धानापाली में राजेश महतो के पावर टिलर ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही धानापाली के बसंत महतो के गेहूं के खेत को भी नष्ट कर दिया। इधर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी देर रात गांव पहुंची। साथ ही आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.