हमीरपुर, मई 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। राठ-पनवाड़ी मार्ग पर शनिवार की देर रात जंगली सूअर से टकराकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस में लादकर सीएचसी लाया गया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। जान गंवाने वाला युवक छतरपुर (मप्र) निवासी है जो उरई में रहने वाले अपने जीजा के बीमार होने के बाद उनका हालचाल लेने साथी संग गया था।शनिवार की रात करीब 10 बजे के आसपास राठ-पनवाड़ी मार्ग के राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव के पास बाइक की सड़क पर अचानक आए जंगली सूअर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर दूर गिरे और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद एं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.