दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा, । एपीएम थाना क्षेत्र के चिकनी में शनिवार को जंगली सूअर ने आठ साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची का बायां पांव पकड़कर वह बच्ची को घसीटने लगा। इसी बीच नजर पड़ने पर लाठी-डंडों से डराकर लोगों ने बच्ची को सूअर के चंगुल से छुड़ाया। जांघ पर गंभीर जख्म होने से आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। इलाज के बाद वैक्सीनेशन के लिए उसे पीएसएम विभाग भेजा गया। जख्मी बच्ची की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के माधोपट्टी निवासी सज्जन कुमार यादव की पुत्री योगलक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...