आगरा, मई 11 -- ढोलना थाना क्षेत्र के गढ़ी हरनाठेर गांव में सोमवार की दोपहर अचानक एक घर में जंगली सूअर घुस आया। सूअर ने घर में मौजूद वृद्ध पर हमला शुरू कर दिया। वृद्ध की चीखपुकार सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन घर का नजारा देखकर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग की टीम को भी जानकारी दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब दो बजे जानकारी मिली कि गढ़ी हरनाठेर गांव में एक घर में जंगली सूअर घुस आया है, जंगली सूअर ने घर में मौजूद वृद्ध पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। जानकारी मिलते ही ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हमले में घायल हुए 60 वर्षीय दमनेश चंद पुत्र गंगासहाय निवासी गढ़...