आगरा, जून 9 -- थाना क्षेत्र के साहिबगंज भीटी गांव में मंगलवार की दोपहर खेत पर मक्का की फसल में पानी लगाते समय एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। चीखपुकार करने पर आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने उसे बचाया, तब तक वह लहूलुहान हो चुका था। उसे पटियाली सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद से किसान भयभीत बने हुए हैं। घटनाक्रम के अनुसार साहिबगंज भीटी गांव निवासी 55 वर्षीय रामसनेही पुत्र राम भरोसे मंगलवार की दोपहर अपने खेत में मक्का की फसल में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- जंगली सूअर के हमले से किसान घायल, ग्रामीणों में दहशत किसान के चीखपुकार करने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक जंगली सूअर ने रामसनेही की जांघ को लहूलुहान कर ...