बदायूं, मई 29 -- बदायूं। सोशल मीडिया पर जंगली सूअर के शिकार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...