बदायूं, फरवरी 27 -- फैजगंज बेहटा, संवाददाता। गांव जैतपुर के जंगल में जंगली सूअर का बेरहमी से शिकार कर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। बिसौली रेंज के तहत थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि जैतपुर के जंगल में जंगली सूअर को कुछ लोग पकड़ रहे हैं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने चार आरोपियों को दो जाल, एक बंका, एक भाला के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम राजेश पुत्र राम बहादुर निवासी जैतपुर, रामकुमार पुत्र हुलासी निवासी ढोहरनपुर, रामचंद्र पुत्र मंगली सिंह, सुनील दिवाकर पुत्र रामचंद्र निवासी हबीबपुर बताया है। बीट प्रभारी एवं वन रक्षक अनिकेत आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.