जंगली सूअरों ने रौंदी मक्के की फसल
दुमका, जून 23 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ाडुमरिया पंचायत अंतर्गत घुरमुंदनी गांव में जंगली सूअरों के हमले से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। गुमरो पहाड़ से आए झुंड ने 15 कट्ठा में लगी मक्के की तैयार फसल को नष्ट कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए किसान सह ग्राम प्रधान महेंद्र मंडल ने बताया कि उन्होंने गांव के किसान सुनील महतो के साथ मिलकर 15 कट्ठा जमीन पर उन्नत किस्म के महंगे मक्का बीज लगाए थे। फसल पककर कटने के लिए तैयार थी, लेकिन कटाई से ठीक पहले रात में जंगली सूअरों ने खेत में घुसकर फसल को रौंद दिया। महेंद्र मंडल ने कहा कि यह फसल उनकी आजीविका का बड़ा सहारा थी। मेहनत और लागत दोनों बर्बाद हो गई। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि जंगली जानवरों द्वारा हुए नुकसान का मुआवजा जल्द दिया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.