बदायूं, मार्च 1 -- बदायूं। वन विभाग की टीम ने बिल्सी रोड पर गांव कुरऊ में एक नलकूप के पास जंगली सूअरों का शिकार कर रहे दो शिकारी पकड़ लिये हैं। इन शिकारियों के पास से दो जिंदा और एक मारा गया जंगली सूअर बरामद किया। इसके साथ ही शिकारियों के पास से जाल एवं शिकार से संबंधित अन्य उपकरण मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों शिकारी जेल भेज दिये हैं। वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण को सूचना मिली कि गांव कुरऊ के आसपास कुछ शिकारी जंगली सूअर की शिकार कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने सूचना पर वन रक्षक वीकेंद्र कुमार, भुवनचंद्र वेलबाल, वनविद अशोक कुमार, आदित्य गंगवार को मौके पर भेज दिया। इन वन कर्मियों को देख शिकारी भाग खड़े हुये, लेकिन वन कर्मियों ने घेराबंदी कर अमरोहा जिले के गांव बांसखेड़ा, थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.