जंगली सुअर बर्बाद कर रहे मक्का की फसल
जौनपुर, सितम्बर 7 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में जंगली सुअर का आतंक व्याप्त है। झुंड बनाकर रात में चलने वाले जंगली सुअर पीली तथा गोमती नदी के किनारे बसे गावों में मक्का की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। नीलगाय, छुट्टा गोवंश से परेशान किसानों के सामने जंगली सुअर भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। गोमती तथा पीली नदी के किनारे बसे गांव में झाड़ झंखाड़ तथा बांस की कोठी में रहने वाले जंगली सुअर रात होते ही बस्तियों का रुख कर लेते हैं। जहां किसानों की फसल बर्बाद कर देते हैं। यदि किसान उन्हें भगाने का प्रयास करते हैं तो ये हमला बोल देते हैं। किसान सुरेंद्र शर्मा, पन्नालाल, लालमणि, संदीप दुबे, संतोष चतुर्वेदी, जितेंद्र यादव का आरोप है कि जंगली सुअरों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वन विभाग द्वारा इनकी संख्या नियंत्रण के लिए कोई कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.