पीलीभीत, मार्च 16 -- अमरिया। फसल देखने गए किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिरकुनियां नसीर के मजरा नवदिया निवासी साधू सिंह ने बताया कि वह रविवार दोपहर के बाद अपने घर के सामने खेतों फसल की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान जंगली सुरों के झुंड ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वन दरोगा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हमले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर घायल का हाल जानने के बाद जांच पड़ताल की जा रही है। निगरानी बढ़ा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.