आरा, नवम्बर 26 -- -भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव में मंगलवार की शाम हुई थी घटना -मामले की छानबीन, आरोपितों की धरपकड़ और हथियार की बरामदगी में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव में जंगली सुअर को मारने के लिए की गयी फायरिंग में एक युवक को गोली लगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जख्मी युवक रितेश यादव के बड़े पिता शिव नारायण सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में गांव के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में शिवनारायण सिंह की ओर आरोप लगाया गया है कि मंगलवार की शाम धोबड़ी गांव में जंगली सुअर घुस गया था। उसे मारने के लिए गांव के बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। उनका भतीजा रितेश यादव भी मौजूद था। जंगली सुअर को मारने के दौरान आरोपितों की ओर से फायरिंग की गई थी। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.