सिमडेगा, अप्रैल 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंउ के गरजा जंगल के समीप स्थित क्लोनी के समीप शनिवार की सुबह जंगली सुअर के हमले में गरजा भंडारटोली निवासी हेमंत प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हेमंत शनिवार की सुबह सिमडेगा आ रहा था। इसी दौरान गरजा जंगल के पास स्थित कालोनी के बगल में जंगली सुअर ने उनपर हमला कर दिया। जिससे उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद घायल हेमंत प्रधान को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उप प्रमुख सिल्बेस्टर बघवार अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से एक व्यक्ति गंभीर उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही वन विभाग से तत्काल मुआवजा देने की मांग की।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...