सिमडेगा, मार्च 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांकी पंचायत के मुखिया टोली की रहने वाली सूकवारों डांग पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। घटना रविवार की है। सूकवारों डांग महुआ चुनने के लिए गांव के पास स्थित जंगल गई हुई थी। इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में चल रहा है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...