जंगली सुअर के हमले में मजदूर घायल
बहराइच, मई 14 -- मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज के मधवापुर निवासी एक मजदूर पर जंगली सुअर ने हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। किसान मक्के के खेत में काम कर रहा था। सुअर खेत में छिपा था। मधवापुर ग्राम पंचायत के मजरा बशीर फार्म निवासी कन्हैया लाल रोज की तरह गुरुवार को खेत में गया था। तभी खेत में पहले से मौजूद जंगली सुअर ने हमला कर कन्हैयालाल को घायल कर दिया। किसान कन्हैयालाल की चीख पर दूसरे लोग दौड़े। उसे प्रेमचंद राजभर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.