चंदौली, फरवरी 21 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के नसरथा चंदौली के सिवान स्थित खेत में चारा काट रहे दंपत्ति पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत बनी हुई है। शुक्रवार को भी वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों संग इलाके में कांबिंग की। ग्रामीणों का कहना है कि काशी वन्य जीव प्रभाग से भटककर आए जंगली सुअरों ने बबुरी क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बुधवार को सूअर के हमले के बाद नसरथा, करेमुआ तथा भैंसही सहित आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर खेतों, नदी-नालों और झाड़ियों में छिपा हुआ है। जिससे कभी भी हमला होने की आशंका बनी हुई है। बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर न निकलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.