बागेश्वर, अप्रैल 2 -- गरुड़। कत्यूर घाटी के कई गांवों में इन दिनों जंगली सुअरों का आतंक हो गया है। जंगली सुअरों के झुंड खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। परेशान किसानों ने वन विभाग से जंगली सुअरों को मारने की अनुमति देने की मांग की है। कत्यूर घाटी के बाड़ीखेत, डोबा नौघर, उड़खुली, तिलसारी, धैना, मैगड़ीस्टेट, मुझारचौरा, ज्वणास्टेट, नौटा, कटारमल, जखेड़ा, छत्यानी,मजकोट समेत गोमती घाटी, लाहुर घाटी के दर्जनों गांवों में जंगली सुअरों का आतंक हो गया है। सुअर न केवल फसलों और सब्जियों को तहस-नहस कर रहे हैं बल्कि अब ग्रामीणों पर हमला भी कर रहे हैं। जंगली सुअर फसल नष्ट कर खेतों में गड्ढे बना दे रहे हैं। रातभर झुंडों में घुसे सुअर खेतों में डेरा डाले रहते हैं। इस कारण पूरी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.