सीवान, मार्च 21 -- नौतन,एक संवाददाता। नौतन-तितरा मुख्य मार्ग के शास्त्री मोड़ के समीप प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार प्रसाद की बाइक सड़क पार कर रहे जंगली सूअरों की झुंड से टकरा गई। इसके बाद बाइक पर सवार शिक्षक सड़क पर गिर गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास लोगों ने वहां पहुंचकर इसकी सूचना परिजनों को दी तथा घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन घायल शिक्षक को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शिक्षक की शुक्रवार को मौत हो गई। मृत शिक्षक स्थानीय थाना क्षेत्र के भुलौनी गांव के प्रदीप कुमार प्रसाद(44 वर्षीय)हैं, जो गलिमापुर गांव स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.