लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- रजागंज। नेशनल हाईवे-730 पर गोला कोतवाली क्षेत्र के मुड़िया करनपुर गांव के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर की ओर से गोला जा रहे दो बाइक सवारों के सामने अचानक जंगली शूकर आ जाने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राजेश कुमार पुत्र रामजीवन निवासी वाजपेईपुरवा तंबौर और मायाराम पुत्र जगपाल निवासी चक्रपुरवा जिला सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.