जंगली शूकरों ने चार एकड़ गन्ने की फसल की बर्बाद
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- दुधवा नेशनल पार्क की गुलरा चौकी के पास किसानों के खेतो में इन दिनों जगली शूकरों ने लगभग चार एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। दुधवा नेशनल पार्क की गुलरा वन चौकी के समीप ओम प्रकाश नाग, बलराम नाग, संता सिंह पाल सिंह और राम कैलाश के खेतो में खड़ी गन्ने की फसल को शुक्रवार रात जंगल से निकले जंगली शूकरों ने बर्बाद कर दी। सुबह जब किसान अपना खेत देखने गए तो खेत की हालत देखकर दंग रह गए। किसान ओमप्रकाश नाग ने बताया की यह काम जंगली हाथियों का तो नहीं लग रहा है। जंगली शूकरों नें फसल को नष्ट कर दिया है। किसानों ने बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है। वही जानकारी देते हुए रेंजर अंकित कुमार ने बताया कि जंगली शूकरों ने नुकसान पहुंचाया होगा। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.