दुमका, मई 14 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के पोखरिया गांव में इन दिनों जंगली लंगूरों का आतंक बढ़ गया है। दर्जनों घरों के लोग लंगूरों के उत्पात से परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार गूमरो पहाड़ से झुंड के झुंड में लंगूर गांव में पहुंच रहे हैं और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लंगूर घरों की खपड़ैल एवं एलबेस्टस तोड़कर भारी क्षति पहुंचा रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- भरनो में जंगली हाथियों का उत्पात जारी, दो घर तोड़ेलंगूरों का आतंक ग्रामीणों ने बताया कि सुबह और शाम के समय लंगूरों का झुंड गांव में प्रवेश कर जाता है और घरों की छतों पर कूदने-फांदने लगता है। इस दौरान कई घरों की खपड़ैल एवं एलबेस्टस टूट गए हैं। लोगों को अपने घरों और बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। लंगूरों के आतंक का सबसे अधिक असर सु...