चतरा, अप्रैल 1 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांगपुर गांव में मंगलवार की अहले सुबह जंगली भालू के हमले में एक 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान गांगपुर निवासी तापेश्वर भुइयां की पुत्री कजरी कुमारी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कजरी कुमारी मंगलवार की सुबह गांव के समीप स्थित छत्तीयागढ़ा जंगल में महुआ चुनने गई थी। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले से घबराकर किशोरी ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास महुआ चुन रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए भालू को खदेड़ दिया। ग्रामीणों की तत्परता से किशोरी की जान बच गई। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.