कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। किदवई नगर एम ब्लाक स्थित जंगली देवी मंदिर में मंगलवार को खजाना वितरित होगा। मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री विजय पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छष्ठी तिथि पर खजाना का वितरण किया जाता है। उसी क्रम में इस वर्ष भी आयोजन होगा। आरती के बाद कन्याओं का पूजन होगा और फिर शाम 4 बजे से भक्तों को खजाना वितरित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...