जंगली जानवर बचाने में एंबुलेंस पलटी, सवार बचे
चंदौली, अप्रैल 30 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ मद्धुपुर मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप बुधवार की दोपहर जंगली जानवर के अचानक सामने आ जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। इस दौरान एंबुलेंस कर्मी बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एंबुलेंसकर्मी क्षेत्र के एक गांव में मरीज को लेने जा रहे थे। वही ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- भीषण आग से नौ मवेशियों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.