फतेहपुर, मार्च 1 -- विजयीपुर। लापता मासूम के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले से मौत की पुष्टि हुई है। विस्तृत जांच के लिये ऊतक और रेबीज टेस्ट के लिये डाक्टरों ने मस्तिष्क संरक्षित किया है। जिसे लैब भेजा जाएगा। बता दें कि किशनपुर थाना के लोची का डेरा मजरे इटरौरा गांव में 24 फरवरी को लापता मासूम अंकुश का 28 फरवरी को घर से सौ मीटर दूर अरहर के खेत में शव मिला था। जिसके बाद लोग हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे थे। ग्रामीणों ने हंगामा किया था। करीब चार घंटे बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज पाई थी। शव का काफी हिस्सा जंगली जानवरों ने नोंचा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो गया। रिपोर्ट में बताया गया की जंगली जानवर के हमले और काटने से अंकुश की मौत का पहला कारण है फिर भी मेडिकल टीम ने रासायनिक विश्लेषण के लिए ऊ...