फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 2 -- कायमगंज। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी बुजुर्ग सत्य प्रकाश पर जंगली जानवर ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उनके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां उनका इलाज हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...