जंगली जानवर के हमले से पालतू पशु की मौत, तेंदुए की दहशत
गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के गांव बंधवाड़ी में जंगली जानवर के हमले से घर के बाहर बंधे एक पालतू पशु की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में भारी दहशत का माहौल है। सुबह के समय जब लोगों ने पशु को लहूलुहान हालत में देखा, तो उन्होंने तुरंत तेंदुए के हमले की आशंका जताई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन्य जीव विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। हालांकि, काफी छानबीन के बाद भी विभाग की टीम को वहां तेंदुए के पैरों के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन ग्रामीणों के मन में खौफ अभी भी बना हुआ है। यह भी पढ़ें- फॉलो अप.... तेंदुए का खौफ : वन विभाग की टीम कर रही पेट्रोलिंग, पिंजरा खाली वन्य जीव विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने के तुरंत बाद टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.