बांदा, मार्च 24 -- बांदा। संवाददाता मवेशी बाड़ा में बधी चार बकरियो के ऊपर जंगली जानवारों ने हमला कर दिया। जिससे वह मौके पर ही मर गई। पीड़ित ने मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस चौकी को दी है।शहर कोतवाली क्षेत्र के जंगल दफ्तर निवासी बिज्जू राजपूत की चार बकरिया बरामदे में बंधी थी। परिवार के अन्य लोग कमरे के अंदर सो रहे थे। तभी रात को जंगली जानवर ने चारो बकरियो पर हमला कर दिया। जिससे वह मौके पर ही मर गई। सुबह बिज्जू चारा डालने के लिए उठा देखा तो चारो बकरिया मृत पड़ी थी। बकरियो के मरने से उसका हजारो रूपए का नुकसान हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...