फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- थाना अरांव क्षेत्र में बुधवार की रात जंगली जानवर के हमले से किसान की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना अरांव क्षेत्र के पिड़सरा निवासी 40 वर्षीय रत्नेश कुमार पुत्र गंगा सिंह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह प्रतिदिन की तरह खेत पर गेहूं की फसल रखाने के लिए गया था। देर रात किसी जंगली जानवर ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानवर के हमले से उसकी मौत हो गई। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों ने जब उसे खेत में पड़ा देखा तो परिजनों को खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो किसान को मृत देख चीख-पुकार मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.