मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- भोपा। थाना क्षेत्र के गांव बेलडा निवासी सुशील कुमार के गन्ना कोल्हू मे भोकरहेडी निवासी परिवार ईंधन जलाने का काम करता है। रविवार की रात महिला मीनाक्षी व नईमा युवक टिक्कू कोल्हू मे ही आराम कर रहे थे कि अचानक बिज्जू नामक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर कोल्हू मे काम कर रहे अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और बिज्जू को वहां से भगाया। घायल नईमा, मीनाक्षी टिक्कू को 108 एंबुलेंस द्वारा भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां घायलों का उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.