जंगली जानवर के हमले में मासूम घायल
रामपुर, मई 22 -- शाहबाद। क्षेत्र के गांव खेड़ा में शुक्रवार को जंगली जानवर ने मासूम पर हमला कर दिया। इसमें तीन वर्षीय मासूम घायल हो गया। गांव निवासी इस्लाम का बेटा अर्श घर के बाहर खेल रहा था, तभी जंगल की ओर से आए जानवर ने उसे काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे लोगों को देख जानवर भाग निकला। परिजन घायल बच्चे को सीएचसी शाहबाद ले गए, जहां उसे एआरवी दी गई। ग्रामीणों के अनुसार हमला करने वाला जानवर गीदड़ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.