खगडि़या, अप्रैल 27 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड अन्तर्गत ब्रम्हा गांव में रविवार को जंगली जानवर के काटने से एक वृद्ध रविवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान चौथम थाना क्षेत्र के ब्रम्हा गांव निवासी लुखो ठाकुर के रूप में की गई। घायल के परिजन ने बताया कि गांव के बगल में खेत देखने के लिए जाने के दौरान एक जंगली जानवर मकई के खेत से निकलकर वृद्ध पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर द्वारा घायल वृद्ध का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.