बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गए किसान के ऊपर जंगली जानवरों ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी 42वर्षीय राजकुमार पुत्र सुखलाल किसानी करता था। उसने खेत में लाही और गेहूं की फसल बोई थी। इन दिनो फसलों को जंगली जानवर नष्ट कर देते हैं। फसल को बचाने के लिए वह मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी जंगली जानवरों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जब वह शाम तक घर नही पहुंचा तो परिजन खेत पहुंचे देखा तो उसका शव पड़ा था। शव देखते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। मृतक के बड़े भाई श्यामचरण ने बताया कि राजकुमार किसानी करता था। फसल की रखवाली करने गया था। तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.