बलरामपुर, अप्रैल 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जंगली जानवरों से सुरक्षित रहने का पाठ एसएसबी जवान पढ़ाएंगे। वन विभाग ने जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों के हमले से बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए एसएसबी से सहयोग मांगा है। नंदमहरा रेस्ट हाउस में शुक्रवार को वन विभाग व एसएसबी के अधिकारियों ने बैठक में जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति तैयार की। रेस्क्यू टीम को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और लोगों को रात में सतर्क रहने की सलाह दी। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का वन विभाग सक्रिय हो गया है। गांव-गांव जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जनपद में मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की रेस्क्यू टीम लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है और ग्रामीणों को जागरूक करने का काम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.